समाज सेवी एवं उद्योग पति हाजी इल्तेफाद के जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
आजमगढ़ गंभीरपुर थाना क्षेत्र के विषम निवासी उद्योगपति एवं समाजसेवी हाजी इल्तेफाद साहब का निधन बीती रात लगभग 80 वर्ष की उम्र में हो जाने से समाज में काफी लोग दुखी हो उठे। वह अब तक समाज से जुड़कर गरीब दीन दुखियों की सेवा करते रहे और लोगों को काफी गरीबों में वस्त्र धन आदि विपरीत करते रहे और गरीबों को ऊपर उठाने का काम पूरे जीवन प्रयत्न करते रहे। उनके इंतकाल से काफी लोग मर्माहत हैं। इस दौरान उनके जनाजे में दूर दराज क्षेत्र से हजारों लोग शामिल होकर उन्हें मिट्टी दी और उनके जमाने ज में शामिल हुए।इस दौरान लखनऊ दिल्ली आगरा मुंबई सगड़ी आदि शहरों से उनके जनाजे में शामिल होने के लिए लोग सूचना पाते ही रात में ही निकल लिए थे उनके मिट्टी में शामिल होकर लोगों ने मिट्टी देकर काफी खुश नसीब समझा। जहां कई विधायक सहित महाराष्ट्र के सपा के कद्दावर नेता अबू आसिम आजमी,गोपालपुर विधायक नफीस अहमद,समाज सेवी अलीम अहमद सगड़ी,राशीद साहब,मोहम्मद आरिफ लखनवी बबलू,भतीजे शमीम अहमद आदि काफी लोगों ने जनाजे में शामिल होकर उन्हें मिट्टी दी।इस दौरान अबू आसिम आजमी ने कहा कि एक समाज ने बड़ा ही सम्मानित और गरीबों का मसीहा को खो दिया। जिससे हम सभी काफी मर्माहत हैं। उनकी जगह को जल्दी भर जाना मुश्किल है ऐसे लोगों के जनाजे में शामिल होना मेरा सौभाग्य है।
No comments:
Post a Comment