Friday, April 11, 2025

अधिवक्ता समिति सगड़ी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की ली शपथ।

अधिवक्ता समिति सगड़ी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की ली शपथ।

वकीलों के लिए लाइब्रेरी और छत बनवाएंगे सांसद धर्मेंद्र यादव। 

बार बेंच के बीच समन्वय से होगा वादों का त्वरित निस्तारण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सभागार में शुक्रवार को अधिवक्ता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकरियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष मणिकेश्वर मिश्रा ने सभी पदाधिकरियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि रहे आजमगढ़ सदर सांसद धर्मेंद्र यादव ने वकीलों के लिए लाइब्रेरी और बैठने के लिए छत सांसद निधि से बनवाने का वादा किया।मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकरियों की समाज के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज के गरीब कमजोर जिनको पैसे के अभाव में न्याय नहीं मिल पाता उन्हें न्याय दिलाना परम दायित्व है। नई और पुरानी कमेटी ने जिस समन्वय के साथ पद का आदान प्रदान किया है। वह अनुकरणीय है। अधिवक्ताओं के सम्मान की हर लड़ाई में मैं आपके साथ हमेशा खड़ा हूं।सगड़ी तहसील न्यायालय परिसर में लाइब्रेरी और आप लोगों के बैठने की व्यवस्था में और स्थानीय सगड़ी विधायक  मिलकर शीघ्र ही कर दूंगा।वही विधायक डॉ0 एच एन सिंह पटेल ने कहा कि आज जनता को न्याय मिलना कठिन हो गया है। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए गरीब आदमी को दर-दर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय अधिकारी इन समस्याओं को गंभीरता के साथ निपटाएंगे। बार एसोसिएशन सगड़ी का मुझ पर कर्ज है जिसे मैं शीघ्र ही उतारने का प्रयास करूंगा। एसडीएम सगड़ी पंकज दीक्षित ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है।बार और बेंच के बीच समन्वय स्थापित कर जनता को सहज न्याय  दिलाया जा सकता है। शपथ ग्रहण समारोह में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव,कमिश्नरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश राय,सिविल बार एसोसिएशन के वीरेंद्र यादव, नीरज द्विवेदी,अजय सिंह ने अधिवक्ताओं को एकता बनाए रखते हुए अधिवक्ता प्रोटेक्शन और अधिवक्ता कल्याण के लिए लड़ाई लड़ने का आवाहन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सच्चिदानंद राय,महामंत्री अजीत कुमार यादव,कोषाध्यक्ष विंध्यवासिनी राय,उपाध्यक्ष हरेंद्र बहादुर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतिश यादव, मनीष राय सहित कार्यकारिणी के सदस्यों ने शपथ ग्रहण के बाद आग़तों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अभिनाश राय,अरुण कुमार सिंह,राजेश राय,आशीष मिश्रा,दयाशंकर सिंह,अजय कुमार सिंह, वेदप्रकाश शुक्ला,संतोष कुमार,अनुराग यादव,संजय कुमार,पंकज दूबे,मनसा यादव,मुकेश राय,प्रदीप राय, सूर्यभान सरोज,ओमकार नाथ त्रिपाठी,सूर्यभान यादव, राधेश्याम मिश्रा,रविप्रकाश गौतम,चंद्र प्रकाश,वेदप्रकाश राय,अमरेंद्र सिंह,जगदीश यादव,राजेश यादव,दुर्गविजय राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment