पुल की रेलिंग तोड़ चावल लदी ट्रक नाले में पलटी, ट्रक चालक घायल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी दोहरीघाट आजमगढ़ मार्ग पर जीयनपुर कस्बे के मछली मार्केट के पास बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए चावल लदी ट्रक शुक्रवार को दिन में अनियंत्रित होकर नाला में पलट गई। ट्रक चालक घायल हो गया। जिसका जीयनपुर कस्बे के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।ट्रक चालक रामजन्म यादव निवासी बासुपार थाना जीयनपुर चक्रपानपुर गोदाम से सरकारी चावल लेकर निकाला। सरकारी चावल को सगड़ी तहसील के कांखभार,महुला सहित चार कोटेदारों के यहां गिराना था। जीयनपुर कस्बे के पास ट्रक अनियंत्रित हो गई और पुलिया को तोड़ते हुए नाले में पलट गई। इस मार्ग दुर्घटना में चालक को मामूली चोटे आई। ट्रक चालक ने बताया कि स्टेरिंग का गुल्ला टूट जाने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गई और नाले में पलट गई। मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने ट्रक पलटने से अवरुद्ध रास्ते को साफ कराया।
No comments:
Post a Comment