अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध तंमचा,कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। शनिवार को उ0नि0 रतन सिंह पटेल मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक युवक गौरव सिंह उर्फ बादल पुत्र गिरिशचन्द सिंह निवासी ग्राम छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर उम्र 24 वर्ष को एक अवैध तमंचा 303 बोर व एक जिन्दा कारतूस 303 बोर,दो जिन्दा कारतूस 9 एम एम के साथ भरौली नहर के पास रोड के किनारे से समय करीब 11:35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार थाना स्थानीय पर धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान किया गया।
No comments:
Post a Comment