Saturday, April 26, 2025

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र निकला कैंडल मार्च।

आतंकी हमले के प्रति बढ़ता जा रहा जानाक्रोश।

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र निकला कैंडल मार्च।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सेंट जेवियर स्कूल जीयनपुर के छात्र छात्राओं द्वारा शुक्रवार को देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें बाजार एवम् आसपास के संभ्रांत नागरिक समेत अभिभावक भी शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दर्जनो से ज्यादा लोगों की मौत से पूरे देश में आक्रोश फैल गया और अब ये आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। हमले में आतंकियों ने धर्म पूछ कर आम सैलानियों को सिर में गोली मार दी जिससे गम और गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकला कैंडल मार्च जीयनपुर चौक,सती पोखरा  होते हुए मुबारकपुर त्रिमुहानी स्थित शहीद पार्क पर पहुंचा। आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई।लोगों ने दो मिनट का मौन रखा और शोक जताया। विद्यालय के डायरेक्टर संजय पाठक और नागेंद्र यादव ने कहा  कि भारत में रह रही देशविरोधी ताकतों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस आतंकी घटना के विरोध में देश एकजुट है। आतंकवादियों को पनाह दे रहे देश के गद्दारों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।इस दौरान संजय पाठक,संजय कुमार राय,नागेन्द्र यादव मास्टर,प्रदीप तिवारी,दिवाकर सिंह,शिवबोध सिंह, माज अहमद,हिमांगी अस्थाना, मोहिनी मोदनवाल,सचिन मौर्य, निशु सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment