कूट रचित दस्तावेज से भूमि का बैनामा कराने वाले तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय सगड़ी में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने वाले तीन लोगों के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में सोमवार को देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्जकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।नगर पंचायत जीयनपुर के निवासी गौतम प्रसाद चौरसिया ने पांच मार्च को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि वह और उसका परिवार आजीविका चलाने के लिए काफी दिनों से सिलीगुड़ी में रहता है। पिता रमायन चौरसिया भी साथ ही में रहते थे। 12 नवंबर 2018 को सिलीगुड़ी में ही उनकी मौत हो गई। मेरे पिता के मरने के 6 साल बाद 12 नवंबर 2024 को रजिस्ट्री कार्यालय में फर्जी व्यक्ति खड़ा कर मोहम्मद हैदर निवासी रौजा सैफनपट्टी कोतवाली जीयनपुर ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर मेरा जीयनपुर में स्थित गाटा संख्या 77 रकबा . 093 हे०, ज्ञानूपुर में स्थित गाटा संख्या 51 और 54 ,मौज खानकाह बहरामपुर में गाटा संख्या 39 रकबा .182 हैकटेयर और जीयनपुर स्थित गाटा संख्या 1/ 85 की रजिस्ट्री करा लिया।जिसमें हसिया गवाह अपने भाई असहद रौजासैफनपट्टी और मोहम्मद आजम निवासी भावपुर थाना बिलरियागंज तथा लेखक परमानंद द्वारा लिखा गया। इस फर्जीवाड़ी में उपनिबंधन कार्यालय सगड़ी के संबंधित लोग भी शामिल रहे। गौतम प्रसाद चौरसिया की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 9 मार्च को पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी को मामले की जांच सौंपी। जांच सही पाए जाने पर सोमवार को जीयनपुर कोतवाली में मोहम्मद हैदर, असहद और मोहम्मद आजम के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कारवाई में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment