जीयनपुर गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चार अभियुक्त, अभियुक्ताएं गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चार अभियुक्त को किया गिरफ्तार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में थाना जीयनपुर पुलिस को गैंगेस्टर एक्ट में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। संगठित गिरोह के विरुद्ध पंजीकृत मुकदमे मु0अ0सं0–507/2025 धारा 3(1)/2b(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम–1986 से संबंधित 04 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ताओं सुरेश राम,संतोष वर्मा उर्फ तोसू,पूनम, राधा को आज दिनांक 11.12. 2025 को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम गडेरी पट्टी स्थित सुरेश राम के घर से समय लगभग 09:05 बजे गिरफ्तार किया गया।गिरोह की पृष्ठभूमि एवं अपराध का तरीकामुख्य गैंग लीडर राज उर्फ सवारिया के नेतृत्व में संगठित गिरोह द्वारा क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थानों,साप्ताहिक बाजारों तथा मेलों में सक्रिय होकर महिलाओं एवं आमजन के सोने-चांदी के आभूषणों की स्नेचिंग, जेबकटई एवं चोरी जैसे अपराध निरंतर रूप से किए जाते रहे हैं।गिरोह के सदस्य भीड़ में धक्का-मुक्की पैदा कर पीड़ित को असावधान करते हैं और कुछ ही सेकंड में चेन,हार,कान की बाली,पर्स आदि निकालकर दूसरे सदस्य को पास कर देते हैं। अपराध के बाद सभी सदस्य अलग-अलग दिशाओं से निकलकर बच निकलते हैं।
गिरोह में पुरुष व महिलाएं दोनों शामिल हैं। जिनकी मिलीभगत से घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।
इस गिरोह के विरुद्ध प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर राजकुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत गैंगचार्ट को जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा अनुमोदित किया गया था। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत है।
No comments:
Post a Comment