जीयनपुर में अहिबरन जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा।
समारोह पूर्वक जीयनपुर में मनाई गई जयंती।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को महाराजा अहिबरन जयंती कार्यक्रम देर शाम तक मनाई गई। इस अवसर पर बरनवाल समाज द्वारा एक शोभायात्रा निकाली गई और जीयनपुर चौरसिया मैरेज हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम शोभायात्रा चौरसिया मैरेज हाल से शुरू हुई। इसमें बरनवाल समाज के महिला-पुरुषों ने भगवा ध्वज और हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। रथ पर सवार महाराजा अहिबरन की झांकी के साथ यह शोभायात्रा जीयनपुर बाजार तक गई और फिर वापस चौरसिया मैरेज हाल लौटी।इसके बाद चौरसिया मैरेज हाल में शोभायात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम में बदल गई। इसमें महिला व पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम देर शाम तक चला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुधीर एस हलवासिया प्रदेश संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बरनवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत बरनवाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महाराजा अहिबरन के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि महाराजा अहिबरन बरनवाल समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि हर साल 26 दिसंबर को उनकी जयंती जुलूस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई जाती है,जो लगातार कई दिनों तक चलती रहती हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं। अतिथियों ने नवयुवकों से राजनीति,व्यापार और शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।वही इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर पुरुषोत्तम यादव, संयोजक श्री बरनाल सेवा समिति जीयनपुर,प्रवीण बरनवाल,अजीत बरनवाल, संदेश बरनवाल,राजन बरनवाल, संदीप बरनवाल,नवीन बरनवाल, अनिल बरनवाल,नवनीत बरनवाल,एकता बरनवाल, अनीता बरनवाल,स्वेता बरनवाल,पिंकी बरनवाल,बिंदी बरनवाल,राहुल,अलंकृत बरनवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।