Thursday, December 25, 2025

चुनौतियों का मुकाबला कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्टार्टअप इकोसिस्टम को लाना होगा::डॉ.ओंकार राय

चुनौतियों का मुकाबला कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्टार्टअप इकोसिस्टम को लाना होगा::डॉ.ओंकार राय 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का पलायन रोकने के लिए और उनकी प्रतिभाओं को उद्यमिता में तब्दील करने के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम को एक अभियान बनाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित करना होगा।ग्रामीण क्षेत्रों में टेली मेडिसिन,कृषि, व्यापार जैसे क्षेत्रों में तमाम संभावनाएं हैं।इनमें अभिनव प्रयास की जरूरत है।यह बातें पूर्व डीजी एसटीपीआई डॉ. ओंकार राय ने श्री गांधी महाविद्यालय मालटारी के सभागार में गुरुवार को क्षेत्र के युवाओं और स्टार्टअप के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के तमाम युवा केरल, तमिलनाडु,महाराष्ट्र,चंडीगढ़, कोलकाता और गुजरात जैसी बड़ी सीटीओ में जाकर उद्यमिता के क्षेत्र में संभावनाएं तलाश रहे हैं और स्टार्टअप के माध्यम से प्रगति कर रहे हैं। आम आदमी की है धारणा बन गई है कि स्टार्टअप इकोसिस्टम शहरी क्षेत्र में ही सफल है। यह सही है कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता के क्षेत्र में काफी चुनौतियां हैं। संसाधन, मार्केटिंग,भौगोलिक व आर्थिक स्थिति जैसी असमानताओं के बीच हमें एक अभिनव प्रयास करना होगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में उद्यमियों को उनकी उपज का उचित मूल्य और किसानों को उनकी उपज का लाभकारी दाम प्राप्त हो सके। छोटे-छोटे कस्बों में लोग स्टार्टअप के माध्यम से देश और दुनिया से जुट रहे हैं लेकिन समस्याओं के चलते काफी परेशान है। हमारा प्रयास है कि ऐसे लोगों को मार्केटिंग, फंडिंग टेक्नोलॉजी आदि चीजों से जोड़कर सही दिशा प्रदान की जाए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जनपद के कई लघु उद्यमियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉक्टर संदीप यादव,प्रोफेसर प्रशांत राय,कृष्ण कुमार राय,प्रोफेसर अखिलेश राय,विजेंद्र राय,शशिकांत मिश्रा, दान बहादुर यादव,पंडित अमरनाथ तिवारी, रणविजय राय,मोहन प्रसाद, कैलाश राय आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment