Saturday, February 17, 2024

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक,उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने पुलिस भर्ती परीक्षा का किया निरीक्षण।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक,उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने पुलिस भर्ती परीक्षा का किया निरीक्षण।

दोनों पाली में पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद सकुशल परीक्षा संपन्न।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्र पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण दोनों पाली में पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद सकुशल परीक्षा संपन्न।सगड़ी तहसील क्षेत्र के विक्रम इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर व अमरी देवी छत्तरपुर खुशहाल इंटर कॉलेज पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के केंद्र बनाए गए थें। जहां केंद्र पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा केंद्र पर जैमर लगाया गया था।जिससे की परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन व नेट बाधित रहा पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन व उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार और क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी ने दोनों परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई। कहीं से भी कोई व्यवस्था बाधित नहीं हुई परीक्षा भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर सुबह और शाम को दूसरी पाली के समाप्त होने तक परीक्षा केंद्र पर पुलिस तैनात रही।

No comments:

Post a Comment