पोखरे में डूब कर युवक की हुई मौत।
युवक की मौत से परिजनों में कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में पोखरी में सोमवार दिन में 11:30 बजे डूबने से युवक की मौत हो गई परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक कुबेर राम पुत्र स्व0 जगन्नाथ उर्फ नखडू उम्र 45 साल जीयनपुर बाजार से गांव के ही एक युवक की बाइक पर सवार होकर गांव में गया हुआ था। जहां लड्डन के पोखरी के किनारे टहलते समय पैर फिसलने से 11:30 बजे पोखरी में गिर गया और चिल्लाने लगा तो ग्रामीणों ने देखा पर पोखरी में अधिक मात्रा में पानी और जलकुंभी होने के कारण तत्काल निकाला नहीं जा सका। लगभग 1 घंटे में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद डूबे हुए युवक को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही उसके भाई पारस राम ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। मृतक कुबेर अपने आठ भाइयों में सातवें नंबर पर था। उसकी पत्नी निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पास 5 पुत्र दो पुत्री हैं। आशीष, प्रदीप, संदीप, पंकज, शिवम, अर्चना व चंद्रकला है। परिवार की जीविका चलाने के लिए कुबेर राजमिस्त्री का कार्य करता था।
No comments:
Post a Comment