Monday, November 8, 2021

ऑल इंडिया वालीबाल टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में भिवंडी ने हरियाणा को 15-12 से हराया।

ऑल इंडिया वालीबाल टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में भिवंडी ने हरियाणा को 15-12 से हराया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के चांदपार ग्राम सभा में ऑल इंडिया वालीबॉल टूर्नामेंट के दो दिवसीय दिवा - रात्रि के आयोजन में कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिनमें हरियाणा, भिवडी, मिर्जापुर,  रेलवे गोरखपुर, आजमगढ़,  ककरहटा व बंदीघाट और कोइलारी की टीमें सम्मिलित हुई लीग मुकाबले में सोमवार को बंदी घाट ने ककरहटा को 15-09 व 15-06 हराया तो वहीं भिवडी ने हरियाणा को 15-12,15-08 से पराजित किया, मिर्जापुर ने बंदी घाट को 15-05 व 15-10 से हराया, कोईलारी की टीम ने भिवंडी को 15-11 वह16-14 से हराया। दो दिवसीय दिवा रात्रि के ऑल इंडिया बाली बाल टूर्नामेंट में पुल ए व पूल बी में चार- चार टीम सम्मिलित है। टूर्नामेंट में  लीग मुकाबला चल रहा है दोंनो से दो-दो विजयी टीम सेमी फाइनल में प्रवेश करेगी और सेमीफाइनल के उपरांत दो टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। ऑल इंडिया वालीबॉल टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सूर्यांश मिर्जापुर से श्रियांश बंदी घाट से वही सुरेंद्र विक्रम सिंह रेलवे से देवेंद्र हरियाणा से तो दिवांस बंदी घाट से अभिलाष मिर्जापुर से हिस्सा ले रहे हैं। प्रथम पुरस्कार के रुप में विजेता टीम को एक लाख रुपये पुरस्कार रखा गया है। ऑल इंडिया डे-नाईट वॉलीबॉल टूर्नामेंट के आयोजक ग्राम प्रधान हाशिम खान ,मोहम्मद शाहिद, अबू सहमा उर्फ बाबा,पप्पू भाई ,महफूज उर्फ पापा, नियाज अहमद, हाजी हशिब आदि रहे वही कमेंटेटर के रूप में मिनहाज अहमद,साह अफगान शाकिब नोमानी अफरोज बादल मौजूद रहे। सैकड़ों की संख्या में ऑल इंडिया वालीबाल टूर्नामेंट देखने के लिए गांव व क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment