Friday, September 16, 2022

जूनियर विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के लिए लगाई गुहार।

जूनियर विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के लिए लगाई गुहार। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के आराजी देवारा करखियां (बाढु का पुरा) के जूनियर विद्यालय की जमीन पर हो रहें अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने उप जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र।
जानकारी के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी हरैया रविता ने उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह को प्रार्थना पत्र देकर आराजी देवारा करखियां (बाढु का पूरा) में स्थित जूनियर विद्यालय की गाटा संख्या 2257 पर विद्यालय की जमीन व विद्यालय के खेल के मैदान पर गांव के दुर्गा यादव पुत्र स्वामीनाथ यादव व उनके सहयोगी मुर्गा फार्म आदि बनाकर कब्जा कर रहे हैं। जिसको हटाने के लिए प्रार्थना पत्र देकर उप जिला अधिकारी से गुहार लगाई।

No comments:

Post a Comment