जिया राय का भारतीय तैराकी टीम में हुआ चयन जनपद में खुशी।
अंतरराष्ट्रीय ओसानिया-एशिया तैराकी खेल के लिए युवा पैरा तैराक जिया राय का हुआ चयन।
200 मीटर,800 मीटर,1500 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी के लिए हुआ चयन।
आजमगढ़ और यूपी की पैरा ब्रांड अंम्बेस्डर जिया राय का भारतीय तैराकी टीम में हुआ चयन।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर दिव्यांग तैराक जिया राय का भारतीय तैराकी टीम में हुआ चयन अंतरराष्ट्रीय ओसानिया-एशिया तैराकी खेल जो ऑस्ट्रेलिया के ब़ेसवन में 5 नवंबर से 12 नवंबर तक खेला जाएगा। जिसमें जिया राय को 200 मीटर,800 मीटर,1500 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी खेल के लिए चयन किया गया है। जिया राय अंतर्राष्ट्रीय तैराकी सिंगापुर में 2 से 6 मई,एशिया तैराकी कप चाइना में सितंबर वर्ष 2023 में खेला जाएगा। जिया राय के भारतीय तैराकी में चयन होने से आजमगढ़ जनपद में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विदित हो आजमगढ़ और उत्तर प्रदेश की दिव्यांग रोल मॉडल वर्तमान में है।
जिया राय ने 14 वर्ष की उम्र में विश्व पैरा तैराक के रूप में अपनी पहचान बनाई है उन्होंने पूर्व में कई विश्व रिकार्ड बनाए हैं वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिया गया था वही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा वर्ष 2021 में स्टेट अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं वर्ष 2021 में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने स्त्री सम्मान से नवाजा। वर्तमान में जिया राय आजमगढ़ उत्तर प्रदेश कि दिव्यांग रोल मॉडल बनाई गई हैं।
जिया रानी सामान्य वर्ग में श्रीलंका भारत पाल डमरु की दुरुह तैराकी 29 किलोमीटर 13 घंटा 10 मिनट में पूरी कर एक नया विश्वा रिकॉर्ड बनाया भारत की बुला चौधरी के रिकॉर्ड को जिन्होंने तोड़ा। वही पैरा तैराकी में 14 किलोमीटर एलिफेंटा टू गेटवे 3 घंटा 27 मिनट में पूरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया तो 22 किलोमीटर 7 घंटा 4 मिनट,36 किलोमीटर 8 घंटा 40 मिनट में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है। वही भारत पैरा तैराकी में 200 मीटर फ्रीस्टाइल,200 मीटर व्यक्तिगत, 100 मीटर बटरफ्लाई में गोल्ड मेडल जीता। जिया राय का सपना भारतीय टीम से तैराकी कर ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतना है। जिया राय के भारतीय टीम में चयन होने से उनके पिता मदन राय उनकी माता रचना राय उनके बाबा सुभाष राय और दादी राधिका राय चाचा विपिन राय बुआ साधना राय ने मिठाई खिलाकर परिवार व गांव में खुशी का इजहार किया।
No comments:
Post a Comment