अहिबरन जयंती समारोह को सफल बनाने की बनी रणनीति।
बरनवाल सेवा समिति की बैठक में सगड़ी इकाई का हुआ गठन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर बाजार स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार को बरनवाल सेवा समिति की एक बैठक हुई। जिसमें 25 व 26 दिसंबर 2023 को होने वाले महाराज अहिबरन जयंती समारोह को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। बरनवाल सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत बरनवाल ने समाज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे समाज के पूज्य महाराज श्री अहिबरन जी के किले का अवशेष अभी भी बरन शहर में जीर्ण शीर्ण अवस्था में बुलंदशहर में आज भी मौजूद है। जिसे हमें संजोकर रखना है। हमें संगठित होकर अपनी ताकत का एहसास करना होगा तभी हमारे समाज का भला होगा। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष विनय कुमार बरनवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बरनवाल समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए 25 और 26 दिसंबर को आयोजित महाराज अहिबरन की जयंती में पहुंचना होगा। संचालन अजीत बरनवाल ने किया। बैठक में प्रमोद बरनवाल,विजय प्रकाश बरनवाल व शशिकान्त बरनवाल को संरक्षक,अखिलेश बरनवाल को अध्यक्ष,शेषविंद बरनवाल, देवानंद बरनवाल व संदीप बरनवाल को उपाध्यक्ष,चंदन बरनवाल को महामंत्री,सत्यम बरनवाल,सौरभ बरनवाल एवम् अविनाश बरनवाल को मंत्री, अनिल बरनवाल को कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया। बैठक में विजय बरनवाल,प्रमोद बरनवाल, नरेंद्र बरनवाल,सुधीर बरनवाल, नवनीत बरनवाल,राहुल बरनवाल आनंद बरनवाल,अजय बरनवाल उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment