Saturday, September 16, 2023

धर्म परिवर्तन कर शादी करने की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा।

धर्म परिवर्तन कर शादी करने की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा।

विहिप,आरएसएस कार्यकर्ताओं की शिकायत पर हुई कार्रवाई।

हिरासत में लिए गए युवक और महिला से पूछताछ में जुटी पुलिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर गांव निवासी एक मुस्लिम युवक और कानपुर की एक हिंदू महिला के बीच फेसबुक से लगभग छह माह पूर्व दोस्ती हुई। दोस्ती का परवान इतना चढ़ा की सऊदी से युवक कानपुर आ गया और महिला से शादी कर ली। एक सप्ताह पूर्व युवक अपने घर आया था। दवा करने के लिए युवती भी शनिवार को चंगईपुर आ गई। मुस्लिम बस्ती में हिंदू लड़की के पहुंचने पर तरह-तरह की अफवाह उड़ने लगी। विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और देर शाम तक दोनों से पूछताछ करती रही। जीयनपुर कोतवाली के चंगईपुर का रहने वाला मेराज अंसारी पुत्र रफीक अंसारी उम्र 25 वर्ष काफी दिनों से सऊदी में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। फेसबुक के जरिए बर्रा कानपुर की रहने वाली शादी शुदा हिंदू महिला से दोस्ती हो गई। दोस्ती का परवान इतना चढ़ा की 14 अगस्त 2023 को मेराज सऊदी से कानपुर चला आया और उससे शादी कर लिया। शादी के बाद मेराज अपने घर चला आया। इस बीच शनिवार को महिला भी दवा के बहाने चगईपुर आ गई। हिंदू महिला के मुस्लिम युवक से शादी करने की सूचना ग्रामीणों ने आरएसएस के कार्यकर्ता आशीष गुप्ता और विश्व हिंदू परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं को दी। आशीष गुप्ता ने जीयनपुर पुलिस से शिकायत की।शिकायत मिलते ही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय पहुंच गए और महिला और युवक को पकड़कर थाने ले आए। जहां देर शाम तक दोनों से पूछताछ होती रही। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस की कार्यकर्ताओं की शिकायत पर दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। महिला पहले से शादी सुधा है। जिसकें पास एक तीन माह की एक बच्ची भी है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment