Sunday, July 6, 2025

गोवंश के साथ एक पशु तस्कर गिरफ्तार दो फरार तमंचा बरामद।

गोवंश के साथ एक पशु तस्कर गिरफ्तार दो फरार तमंचा बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गोवंश के साथ एक पशु तस्कर को शनिवार की देर शाम रजादेपुर मोड के पास गिरफ्तार कर लिया जबकि दो पशु तस्कर फरार हो गए। तलाशी में पुलिस ने पकड़े गए पशु तस्कर के पास से एक अदद तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को देर शाम प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव,एस आई अमित कुमार वर्मा,सिपाही बिंद्रेश, प्रेमचंद और अर्जुन रजादेपुर चौराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मसोना गांव की तरफ से एक पशु तस्कर गाय का बछड़ा लेकर बध के लिए रजादेपुर मोड की तरफ आ रहा है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस मसोना गांव की तरफ निकल पड़ी,इस बीच एक पशु तस्कर गाय के बछड़े के साथ दिखाई दिया।जिसे पुलिस के लोगों ने पकड़ लिया। दो पशु तस्कर बाइक से आगे चल रहे थे जो पुलिस को देखकर फरार हो गए  तलाशी के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार अरशद पुत्र एकलाख निवासी कुरैश नगर कोतवाली जीयनपुर के पास से एक अदद तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया।पूछताछ पर अरशद ने बताया कि गुलाब पुत्र बदरुद्दीन और फकरे आलम पुत्र बदरुद्दीन से मिलकर वह मऊ से गोवंश को लाता है और काटकर गोमांस से धन अर्जित करता है।

No comments:

Post a Comment