Thursday, July 24, 2025

प्राथमिक विद्यालय बासुपार की लायब्रेरी और सुसज्जित किए गए भवन का उद्घाटन।

प्राथमिक विद्यालय बासुपार की लायब्रेरी और सुसज्जित किए गए भवन का उद्घाटन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय बासुपार में नव स्थापित लाइब्रेरी और सुसज्जित भवन का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने फीता काटकर गुरुवार को उद्घाटन किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वहाब खान ने कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय जीर्ण शीर्ण कमरों की मरम्मत कराया,वाई-फाई सुसज्जित लाइब्रेरी,स्मार्ट क्लास के साथ-साथ सभी कमरों में पठनीय सामग्री उपलब्ध कराया दीप प्रज्वलित करने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने कहा कि शिक्षा के उत्थान के लिए सरकार नए कदम उठा रही है। विद्यालयों को सुसज्जित किया जा रहा है। प्रधान द्वारा इसमें विशेष योगदान किया गया जो अत्यंत सराहनीय है। प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि देश और प्रदेश सरकार द्वारा गांव के विकास के लिए नाली,रोड,प्रकाश की तो व्यवस्था की ही जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे प्राथमिक विद्यालयों को भी निजी विद्यालयों की तरह से स्मार्ट बनाने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन प्रदीप तिवारी ने किया। उद्घाटन अवसर पर संतोष सिंह टीपू, प्रधान सोनू सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव,खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा,एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा,सचिव गरिमा मिश्रा,शौकत अली,महफूज खान,प्रधानाचार्य धनंजय मिश्रा,अंशु राय,दिनेश पांडेय,आनंद तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment