Sunday, July 6, 2025

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत।

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना के हिरधरपुर निवासी रोहित नायक सड़क दुर्घटना में दो दिन पूर्व गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान शनिवार को देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। जीयनपुर कोतवाली में रविवार को तहरीर देकर मृतक के पिता चिंता हरन हिरधरपुर थाना रौनापार ने कहा कि उनका लड़का रोहित लकी ढाबा निकट लाटघाट में काम करता था, 5 जुलाई 2025 को रात में सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसको सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट में दिखाया गया। गंभीर हालत देख डॉक्टर ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया,जहां उसका इलाज चल रहा था। शनिवार की देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment