Sunday, July 6, 2025

मोहर्रम का मातम देखने गया परिवार ताला तोड चोरों ने घर को खंगाला।

मोहर्रम का मातम देखने गया परिवार ताला तोड चोरों ने घर को खंगाला।

लाखों के जेवरात उड़ाया,पुलिस छानबीन में जुटी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के काजी की डिगवनिया गांव में जगन्नाथ प्रजापति के परिवार के लोग शनिवार को रात में घर में ताला बंद कर मोहर्रम का मातम देखने गए थे। सुनसान देख घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा महिलाओं का जेवर और नकदी चुराकर फरार हो गए। मातम देख कर लौटे परिवार के लोग ताला टूटा देखकर स्तब्ध रह गए।तहरीर मिलने पर पुलिस ने मौके की छानबीन की।काजी डिगवनिया गांव निवासी जगन्नाथ प्रजापति का पूरा परिवार शनिवार को रात में लगभग 10 बजे गांव में चल रहे मोहर्रम त्योहार का मातम देखने चला गया घर की महिलाएं भी मन्नत मांगने के लिए ताला बंद कर चली गई। सुनसान देख कर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी का लाकर तोड़ा और उसमें रखे महिलाओं के लगभग 3 लाख के गहने और दस हजार रुपए चुराकर फरार हो गयें। मातम देखकर लौटे परिवार के लोग दरवाजे का ताला टूटा देखकर घबरा गए।घर में घुसे तो अलमारी से जेवरात और पैसे गायब थे। जगन्नाथ प्रजापति ने लाटघाट पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी। सुबह मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामले की छानबीन की।वही चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान ने बताया कि चोरी हुई है पर घर के आलमारी में रखा ज्वैलरी बच गया है। चोर कुछ ही सामान चुरा कर लें गए है।

No comments:

Post a Comment