Thursday, July 17, 2025

लद्दा शाह की मजार पर हजारों जायरीनों ने टेका मत्था मांगी मन्नतें।

लद्दा शाह की मजार पर हजारों जायरीनों ने टेका मत्था मांगी मन्नतें।

प्रेतबाधा से पीड़ित लोगों ने बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी,उर्स में बच्चों ने झूले का खूब लिया आनंद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के चुनुगपार गांव में लद्दा शाह के सालाना उर्स में गुरुवार को हजारों जायरीनों ने माथा टेका और मन्नतें मांगी। प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।उर्स में बच्चों ने जमकर खिलौने खरीदे और झूले का आनंद उठाया।लद्दा शाह की मजार पर प्रतिवर्ष मोहर्रम की बीसवीं को उर्स लगता है। जिसमें जनपद ही नहीं प्रदेश के कोने कोने से पीड़ित लोग आते हैं और मजार पर माथा टेक कर दुआ मांगते हैं। बाबा की मजार पर  चादरपोशी कर सैकड़ों लोग दुखों को दूर करने की मन्नते करते हैं। गुरुवार को उर्स में सुबह से ही काफी भीड़ थी। हजारों लोगों ने बाबा की मजार पर माथा टेका। मुनमुन दाई की मजार पर भी चादरपोशी की गई। प्रेतबाधा से पीड़ित लोगों ने हाजिरी लगाकर दुखों से छुटकारा की मन्नत की। उर्स में बाराबंकी,बहराइच, जौनपुर,देवरिया,गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर,वाराणसी, सोनभद्र,भदोही,मऊ,आजमगढ़ आदि स्थानों से दुकानदार अपने सामानों के साथ बुधवार को ही पहुंच गए थे। यहां वाले लोगों को विश्वास है कि भूत,प्रेत,किया, कराया,लिया दिया,हट्ठी,चौहट्टी,टोना, टोटका जैसी बाधाएं बाबा के मजार पर पहुंचते ही दूर हो जाती हैं। मजार पर काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष की भीड़ जमा थीं।जहां रात भर अगरबत्ती जलाकर दुआएं करते हैं।गुरुवार को शाम से ही क्षेत्र के कव्वालों ने बाबा की शान में नज्में पढ़ना शुरू कर दिया जो देर रात तक चलता रहा।बरसात के चलते उर्स में आने वालों को परेशानी जरूर हुई पर शाम को उर्स में काफी भीड़ देखी गई।वही जीयनपुर पुलिस कि व्यवस्था चाकचौबंद थीं।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र बहादुर सिंह,चौकी प्रभारी लाटघाट जाफर खान,एस आई सन्तोष सिंह,एस आई अमित बर्मा सहित उर्स कमेटी के सदस्य मैनुद्दीन प्रधान, हसनैन,नजरे आलम,इम्तियाज,इस्तेखार, फैय्याज व्यवस्था में लग रहे।

No comments:

Post a Comment