Tuesday, July 1, 2025

भारत मुक्ति मोर्चा की अगुवाई में निकला गया प्रोटेस्ट मार्च।

भारत मुक्ति मोर्चा की अगुवाई में निकला गया प्रोटेस्ट मार्च। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी भारत सरकार की अनेक जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भारत मुक्तिमोर्चा,राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और बहुजन क्रांति मोर्चा के तत्वाधान में मंगलवार को लाटघाट बाजार में प्रोटेस्ट मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल लोगों ने प्रदेश और भारत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी नीतियों की जमकर निंदा की। जाति आधारित जनगणना कराने,संख्या के अनुपात में हिस्सेदारी,चुनाव में ई वी एम द्वारा हेराफेरी करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने सहित कई मांगों को लेकर प्रोटेस्ट मार्च से निकाला गया। जिसमें वीरेंद्र कुमार यादव, अभिमन्यु,सुभाष चंद्र,दीपांकर, अखिलेश पटेल,नानहक पटेल, रामदवर,रमेश मौर्य,बालचंद, अनिल,जय बहादुर,महेश, सुनील,जनार्दन पटेल,फूलचंद, सोमनाथ,राकेश,फूल बदन, सुरेश,बैजनाथ,अमीरचंद  उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment