लूट कर भाग रहे ट्रक सहित दो को पुलिस ने पकड़ा।
पुलिस की सक्रियता से ट्रक की लूट हुई विफल।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में जीयनपुर पुलिस की सक्रियता से ट्रक लूटकर भाग रहे दो बदमाश को जीयनपुर पुलिस ने पीछा कर ट्रक सहित दो बदमाश को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर पुलिस को सूचना मिली की पकवाइनार मोड़ से आर्टिका कार सवार चार व्यक्ति चालक से जबरदस्ती ट्रक लेकर भाग रहे हैं। जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने सूचना पर दल बल के साथ ट्रक का पीछा किया बनकट में ट्रक को रोकने का इशारा किया जिसके पश्चात ट्रक चालक और तेजी से भागने लगा ट्रक का पीछा करते हुए किशुंदासपुर प्लांट के समीप से मंगलवार शाम 3:30 बजे लेकर भाग रहे ट्रक सहित 2 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही चालक मुनि पुत्र सीताराम निवासी लेडूआ थाना कड़वा जिला चितरंगी मध्य प्रदेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों पकड़े गए युवक दीपक राय पुत्र अशोक राय निवासी किशुनदासपुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़, इंद्रेश यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी खोजापुर माधवपट्टी थाना कंधरापुर को गिरफ्तार कर लिया।
No comments:
Post a Comment