Wednesday, October 6, 2021

कूट रचित दस्तावेज पर विद्यावति फार्मेसी होम्योपैथिक कॉलेज की मान्यता लेने में दर्ज मुकदमा में एक गिरफ्तार।

कूट रचित दस्तावेज पर विद्यावति फार्मेसी होम्योपैथिक कॉलेज की मान्यता लेने में दर्ज मुकदमा में एक गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खर्रा रस्तीपुर मां विद्यावती होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज की कूट रचित दस्तावेज पर यूपी के टॉप टेन माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह सहित आठ पर जीयनपुर पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 24 जून 2021 को मुकदमा पंजीकृत किया था। जिसमें जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बुधवार की सुबह 5:40 पर आरोपित मनोज सिंह पुत्र रामपलट सिंह निवासी हरई इस्माइलपुर को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार गिरजा शंकर सिंह स्मृति महाविद्यालय की बिल्डिंग पर विद्यावती फार्मेसी होम्योपैथिक कॉलेज की मान्यता कूट रचित दस्तावेज पर वर्ष 2016 में आवेदन किया गया वही यूनानी अधिकारी ने महाविद्यालय भवन की जांच की और मान्यता दे दी जिस पर जांच बैठाई गई जांच में खर्रा रस्तीपुर में मां विद्यावती होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज का अस्तित्व केवल कागजों पर ही रहा वास्तविक धरातल पर नहीं जिस पर जीयनपुर कोतवाली में उच्च अधिकारी के निर्देश पर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह उनके सहयोगी प्रकाश यादव, बालकरन यादव, राजेंद्र यादव, शिवेश सिंह, मनोज सिंह,अभिषेक सिंह,रामकरन यादव एवं फार्मेसी कॉलेज पंजीकरण के लिए फर्जी रिपोर्ट लगाने वाले  2 सदस्यों सहित मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना डीसीआरबी सेल के प्रभारी जितेंद्र सिंह कर रहे हैं। जिस प्रकरण में जीयनपुर पुलिस ने बुधवार को आरोपित मनोज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

No comments:

Post a Comment