व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीयनपुर कोतवाली में बैठक।
धनतेरस व दीपावली पर्व को देखते हुए स्वर्णकार व व्यापारी के साथ कोतवाली में हुई बैठक।
किसी भी समस्या से निदान के लिए व्यापारियों का अलग से बना व्हाट्सएप ग्रुप।
व्यापारियों को सुरक्षा का दिया आश्वासन मांगे सुझाव।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में धनतेरस व दीपावली पर्व को देखते हुए स्वर्णकार और व्यापार मंडल के साथ बैठक बुलाई गई सुरक्षा का दिया गया आश्वासन व्यापारियों से मांगा सुझाव।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 11:30 बजे जीयनपुर कोतवाली परिसर में व्यापार मंडल और स्वर्णकार व्यापारियों के साथ जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरिक्षक दिनेश कुमार यादव ने बैठक की इस दौरान व्यापारियों से उनके सुझाव मांगे गए। वहीं व्यापारियों ने मुबारकपुर - बागखालीस मार्ग पर पुलिस की गश्त बढ़ाने व आंखेंपुर और कंजरा मोड़ पर भी सुनसान मार्ग होने के कारण व्यापारियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए जीयनपुर कोतवाल ने व्यापारियों की मांग पर शाम 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक गश्त लगाने के लिए निर्देशित किया। वही इस दौरान जीयनपुर बाजार में त्योहार के मद्देनजर सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। जिस पर चर्चा की गई और व्यापारियों को दुकान के सामने ठेला गाड़ी स्थाई रूप से खड़ी करने से मना किया गया। वहीं सड़क पर दुकान ना लगाएं जिससे की जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो वही जीयनपुर कोतवाल ने व्यापार मंडल व स्वर्णकार व्यापारियों का एक अलग से ग्रुप बनाया जिसमें अपनी-अपनी समस्याओं को तुरंत डालने पर निदान करने का जीयनपुर कोतवाल ने आश्वासन दिया। सभी व्यापारी धनतेरस व दीपावली पर्व पर निर्भीक होकर व्यापार करें उन्हें पूर्ण रुप से सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से अजमतगढ़,जीयनपुर,लाटघाट, अंजान शहीद, बागखालिस, मालटारी, चुंनहवा आदि स्थानों से व्यापारी दर्जनों की संख्या में आए हुए थे। जिनमें मुख्य रुप से व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौरसिया, सुनील सोनी,आलोक बर्मा,ज्ञानेंद्र मिश्रा,रमेश बर्मा, चन्दन जायसवाल,सुदर्शन बर्मा,कृष्णा बर्मा,उमेश बर्मा, मोहन बर्मा,रामधनी बर्मा, मन्नूलाल जायसवाल,रामजतन बर्मा, संजय बर्मा मुुख्य रूप से मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment