Friday, October 22, 2021

एडीएम वित्त ने स्टाम्प चोरी कि की जांच।

एडीएम वित्त ने स्टाम्प चोरी कि की जांच। 

स्टाम्प जांच में मांगा नजरी नक्शा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ व चुनुगपार में एडीएम वित्त आजाद भगत ने पहुंचकर स्टांप चोरी की जांच की उन्होंने सगड़ी तहसीलदार से नजरी नक्शा बनाने के लिए निर्देशित किया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 3:00 बजे एडीएम वित्त आजाद भगत ने अजमतगढ़ व चुनूगपार में सगड़ी तहसीलदार अभिषेक सिंह के साथ पहुंचकर स्टांप चोरी की जांच की जिसमें अजमतगढ़ घोसी मार्ग पर चुनुगपार में बृजराज प्रसाद ने मदन मोहन श्रीवास्तव की जमीन खरीद रखी थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया व खरीदी गई जमीन के नजरी नक्शा बनाकर देने के लिए सगड़ी तहसीलदार अभिषेक सिंह को निर्देशित किया। एडीएम वित्त ने कहा कि किसी भी दशा में स्टांप चोरी करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एडीएम वित्त के निरीक्षण से अजमतगढ़ व जीयनपुर में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अरुण गुप्ता व राजस्व राकेश पांडेय मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment