मूर्ति विसर्जन के लिए स्थान का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के दशहरा पर्व के उपरांत मूर्ति विसर्जन के लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने भ्रमण कर स्थान का निरीक्षण किया।
दशहरा पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा चुकी हैं। वहीं दशहरा पर्व के उपरांत मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन करने के लिए प्रशासन ने नदी में प्रवाहित करने पर रोक लगा दी गई है। जिसके उपरांत उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार व क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ल ने जीयनपुर बिलरियागंज महाराजगंज रौनापार थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर विसर्जन के लिए स्थान का निरीक्षण किया।
वही नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को स्थान पर गड्ढे खोदने के निर्देश दिए गए इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि दशहरे पर्व के उपरांत सभी मेला आयोजक व प्रतिमा स्थापित करने वाले लोगों को सूचीबद्ध कर नजदीक में चयनित स्थान पर प्रवाहित कराई जाए व समुचित प्रकाश की व्यवस्था करें और नदी में प्रतिमा प्रवाहित करने पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए निर्देशित किया।
No comments:
Post a Comment