अधिवक्ताओं ने जुलुस निकाल नारेबाजी कर व्यक्त किया आक्रोश।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने सगड़ी अधिवक्ता समिति को दिया समर्थन।
सगड़ी से लेकर प्रदेश तक लडे़गे अधिवक्ताओं की लड़ाई : प्रदीप कुमार यादव प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता संघ समाजवादी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर अधिवक्ता समिति की साथियों के साथ दुर्व्यवहार पर कार्य बहिष्कार के चौथे दिन बैठक में समाजवादी पार्टी अधिवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने पहुंचकर अधिवक्ता समिति को दिया समर्थन।
जानकारी के अनुसार शनिवार दिन में 12:00 बजे अधिवक्ता समिति सगड़ी की बैठक में पहुंचकर समाजवादी पार्टी अधिवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार पर सगड़ी अधिवक्ताओं को अपना समर्थन दिया। वही कहा कि एक अधिवक्ता के रूप में अधिवक्ता के मान सम्मान की लड़ाई सगड़ी से लेकर प्रदेश तक लड़ी जाएगी उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाह हो गई है। वही उनके अधिकारी भी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं जिसके विरुद्ध अधिवक्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई हर मोर्चे पर लड़ी जाएगी। वही अधिवक्ता आशीष मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई अधिवक्ता ही लड़ेंगे जिसमें किसी दल का कोई स्थान नहीं है हमारी लड़ाई नीतिगत व वैधानिक तरीके से जारी रहेगी। बैठक के उपरांत सगड़ी अधिवक्ता समिति के सदस्यों ने तहसील परिसर में भ्रमण कर नारेबाजी की जिसमें मुख्य रुप से सच्चिदानंद राय, मणिकेश्वर मिश्रा, सूर्यभान सरोज, आशीष मिश्रा, सोनू राय, प्रदीप राय, अखिलेश राय, अमरिंदर सिंह,अरुण सिंह,सन्तोष कुमार, प्रेम शंकर यादव, मो0नासिर, मंशा यादव,सुधीर राय सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment