देश और प्रदेश की जनता के साथ छल कर रही है भाजपा सरकार-रामकिशोर बिंद
समाजवादी पार्टी के नेता ने जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की नीतियों की जमकर खिंचाई की।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के महुला बाजार में सामाजिक न्याय यात्रा एवं जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते रामकिशोर बिंद ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश के किसानों और नौजवानों के साथ छल किया है। हमारे लोग पिछड़ते गये। अमीर और अमीर हो रहा है और गरीब- गरीब होता जा रहा है। किसानों को गाड़ियों से कुचला जा रहा है। नौजवानों और बेरोजगारों को लाठियों से पीटा जा रहा है। अखिलेश यादव द्वारा करायें गए कार्यों का ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दोबारा उद्घाटन किया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई की मार से टूट चुकी है। 2022 में सपा की सरकार बनेगी। जनता ने मन बना लिया है। वही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीबों और किसानों व नौजवानों व दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ न्याय होगा। बेरोजगारों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।
सामाजिक न्याय यात्रा एवं जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अभय नारायण सिंह पटेल ने कहा कि अगड़ी और पिछड़ी कहने वाले लोग अगड़ी को एक तरफ कर दें और पिछड़ी को एक तरफ कर दें तो समझ में आ जाएगा। वही विधानसभा सगड़ी प्रभारी शिव सागर यादव, जयराम सिंह पटेल, सैनिक प्रकोष्ठ के उधम सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है। पिछड़े शोषित, दलित और अल्पसंख्यक समाज के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इस जनसंवाद कार्यक्रम मे रामाश्रय राय, सूरज यादव, शिवदास यादव, सपना निषाद,नीलम यादव, उमेश यादव, गयासुद्दीन अहमद, रामशरण यादव, राकेश यादव,सन्तोष कुमार वकील, हरिनारायण यादव,सूर्यनाथ यादव, अवधेश यादव आदि ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बृजेश यादव तथा अध्यक्षता शिव सागर यादव ने किया।
No comments:
Post a Comment