घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।
सातवें दिन इलाज के उपरांत सोमवार की रात्रि में हुई मौत।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर धनछुला गांव के सामने अनियंत्रित पिकअप ने महिला को रोंद दिया घायल महिला का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। सातवें दिन लखनऊ पीजीआई इलाज के लिए ले जाते समय सोमवार की रात्रि 9:30 बजे रास्ते में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सविता यादव पत्नी इंद्रजीत यादव उम्र 45 साल निवासी जमीन हरखोरी गांव में राशन लेने के लिए अंगूठा लगाकर वापस अपने घर जा रही थी कि जीयनपुर सब्जी मंडी से लाटघाट जाते समय मुख्य मार्ग पर धनछुला गांव के सामने सुबह 8:50 पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पिकअप सड़क किनारे इंडिया मार्का हैंड पंप को तोड़ते हुए महिला को रोंद दिया। जिसमें स्थानी ग्रामीणों ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर महिला को अजमतगढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से डॉक्टर ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद आजमगढ़ निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सातवें दिन सोमवार की रात्रि में निजी अस्पताल से लखनऊ पीजीआई ले जाते समय रात्रि 9:30 बजे महिला की मौत हो गई। सूचना पर जीयनपुर पुलिस ने मंगलवार कि सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक सविता देवी के पास दो पुत्र व पांच पुत्रियां हैं। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। वही उनकी पुत्री बंदना रंजना अर्चना ज्योति व संजना का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
No comments:
Post a Comment