Thursday, August 13, 2020

हरैया ब्लॉक में प्रधान संघ ने प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन।

हरैया ब्लॉक में प्रधान संघ ने प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन।

पंचायत चुनाव टाले गए तो प्रशाशक नही बर्दास्त करेंगे प्रधान।

प्रशाशक नियुक्त हुए तो जायेगे कोर्ट।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक हरैया के सभागार में प्रधान संघ के जिला प्रभारी लौहर यादव के नेतृत्व में प्रधानों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया एवं एडीओ आईएसबी सुभाष चंद्र को ज्ञापन सौंपकर मांग की की हमें सरकार द्वारा 1993 में 73 वा संशोधन 29 अधिकारों के साथ पंचायतों को सौंप दिए जाएं जो अब तक नहीं ये अधिकार नही सौपे गए हैं। एवं कोरोना के चलते यदि चुनाव टाले जाते हैं तो हम प्रशासक किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसके लिए कोर्ट का सहारा लेंगे। यही नहीं प्रधानों पर चुनाव के आते ही रंजिशें का दौर शुरू हो गया है। गांव के कुछ लोग प्रधानों को चुनावी रंजिश के तहत डीएम आदि को ज्ञापन देकर फर्जी मुकदमा दर्ज करा रहे हैं एवं उन्हें फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ जिलाधिकारी महोदय से उन्होंने अनुरोध किया है कि एक शपथ पत्र लेकर ऐसे लोगों के खिलाफ यदि शिकायत झूठी पाई जाती हैं तो कठोर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर कठोर कार्रवाई की जाए।
वही जबकि बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी प्रधान संघ लौहर यादव ने कहा कि अब तक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए थी पर अभी तक न तो परिसीमन मतदाता सूची पुनरीक्षण मतदान केंद्रों का अब तक चयन नही किया जा सका है। ऐसे दशा में चुनाव 6 माह पूर्व या उससे अधिक समय के लिए टाला जाता है तो प्रशासन द्वारा प्रशासक नियुक्त नहीं किया जाना चाहिए बल्कि हमारे कार्यकाल को आगे बढ़ा देना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो हम प्रधान संघ के तरफ से एक जनहित याचिका माननीय उच्च न्यायालय  में दायर करेंगे और कोर्ट का सहारा लेंगे उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव टलने की दशा में हमको सारे अधिकार दिए जाए जिससे ग्राम पंचायतों में विकास का कार्य सुचारू रुप से चलता रहे। अब तक चुनाव की एक भी प्रक्रिया पूरी ना होने के कारण चुनाव किसी भी दशा में कराना संभव नहीं दिखाई देता है। जबकि पंचायत चुनाव का पंचायतों का कार्यकाल अंतिम दौर में चल रहा है। उसके बावजूद भी चुनाव की सारी प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए थी जैसा कि सुनने में आ रहा है कि प्रशासन प्रशासक नियुक्त करने पर विचार कर रहा है। यदि ऐसा हुआ तो हम आंदोलन करने एवं कोर्ट जाने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान हरिनारायण यादव, नीरज राय, रामनिवास यादव, सर्वेश कुमार, बिजली यादव, केदार सिंह पटेल, प्रवीण सिंह, राजेश यादव, अरविंद यादव, राम जनम यादव आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment