जीयनपुर पुलिस ने चोरी के समान के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
पुलिस को मिली कामयाबी पूर्व में हुई
चोरी का समान बरामद।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी, आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक माह पूर्व कई दुकानों का ताला तोड़कर के चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उ0नि0 अमरनाथ यादव
व उ0नि0 उमेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर इमरान पुत्र इस्लाम निवासी शाहपुर नेवादा, राजू उर्फ सदरे आलम पुत्र कलेक्टर उर्फ नियाज निवासी खालीसपुर थाना जीयनपुर को समय 1.30 बजे चोरी के मोटर साईकिल और मोटर साईकिल के इंजन के साथ गिरफ्तार कर लिया, घटनास्थल पर ही तत्कालिक पूछताछ से पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्तों का एक चोरी करने का गैंग है। जिसमें अन्य लोग भी शामिल है। इस गैंग के द्वारा ही दिनांक 09.07.20 की रात जीयनपुर में हुई चोरी को अंजाम दिया गया था। पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर सह अभियुक्त इमरान के घर ग्राम शाहपुर नेवादा से चोरी के 02 पुराना जनरेटर साथ में हैण्डिल व 01एक लैपटाप (डैल कम्पनी का) 01 अदद की बोर्ड, 01 अटैची में विभिन्न टूल्स और एक 01 ड्रिल मशीन, 02 दो सलाई रींच, 04 चार अदद रिंच,01एक पलास, 01एक पैचकस और कटर मशीन सहित 03 अदद वर्मा पाना छोटा बड़ा, आदि सामान बरामद किया गया। यह गैंग चोरी के समान को अभियुक्त तलहा पुत्र हैदर को बेचने का कार्य करता था। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल।
No comments:
Post a Comment