भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए रामसागर सिंह ने पर्चा दाखिल किया।
रामसागर सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय है।
भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए किसी और ने नहीं भरा पर्चा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए रामसागर सिंह ने पर्चा दाखिल किया।
जीयनपुर के भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रामसागर सिंह ने जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के नेतृत्व में पर्चा भरा शाम तक इनके विरोध में किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया। इसलिए अब रामसागर सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय है। शाम 4:00 बजे तक किसी अन्य का पर्चा दाखिल नही होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगो ने भावी अध्यक्ष को बधाई दी। वहीं भाजपा के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान देवेंद्र सिंह, रामपाल सिंह,जयप्रकाश सिंह, चन्द्रशेखर उर्फ पप्पू सिंह,अरविन्द जायसवाल, राधेश्याम सिंह उर्फ खटालू सिंह,ज्ञानेंद्र मिश्रा, प्रेम सिंह, राधेश्याम कनौजिया सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment