गाजे बाजे के साथ निकाली गई श्री रुद्रमहायज्ञ की कलश शोभायात्रा।
अजमतगढ़ के ताल सलौना पक्की बावड़ी से जल लेकर यज्ञ मण्डप में आचार्य ने किया स्थापित।
सायं 07 बजे श्री महाकाली जी मंदिर नरैना में भक्त उठायेगे रासलीला और प्रवचन का आनंद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में स्थित श्री महाकाली जी मंदिर जमीन मेघई नरैना पर नौ दिवस श्री रुद्र महायज्ञ के लिए शनिवार से प्रारंभ हो रहे श्री रुद्र महायज्ञ जो की 01 मार्च से 09 मार्च तक मंदिर परिसर पर चलेगा। जिसके लिए कलश शोभायात्रा 501 कुंवारी कन्याओं द्वारा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गो से होते हुए अजमतगढ़ के ताल सलौना के पक्की बावड़ी पहुंचकर घड़े में जल भरकर कन्याए सर पर लेकर वापस लौटी और श्री महाकाली जी मंदिर परिसर में यज्ञमंडप में मन्त्रो चार द्वारा विधि विधान पूर्वक कलश को स्थापित कराया गया। सुबह लगभग 7:00 बजे कलश यात्रा निकालने के पूर्व संत जयराम दास जी महाराज,आचार्य पंडित आनंद तिवारी जी महाराज व वरुण कुमार सिंह आदि द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चना करके मंत्रोचार के द्वारा कलश को उठाया गया जो कन्याएं अपने सर पर रखकर नरैना श्री महा काली मंदिर से होते हुए नगर पंचायत अजमतगढ़ का भ्रमण करते हुए ताल सलौना पक्की बावड़ी के तट पर पहुंचकर जल लेकर वापस लौटी।रास्ते में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी जो श्री महाकाली जी मंदिर परिषर से लेकर लगभग तीन किलोमीटर दूर से जल लाया गया जहां जयकारे से पूरा नगर क्षेत्र गूंज उठा।कलश यात्रा के साथ जयकारा लगाते हुए मंगल गीत गाते हुए महिलाएं और कन्याएं चल रही थी। जहां यज्ञ के संयोजक बाबा संत जयराम दास जी महाराज जो मंदिर के पुजारी भी हैं ने बताया कि रुद्र महायज्ञ 01मार्च से प्रारंभ होकर 09 मार्च तक चलेगा 09 मार्च को ही पूर्णाहुति की जाएगी एवं 09 मार्च को ही भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर पर किया गया है। जहां सायं 7:00 बजे से 12:00 बजे रात्रि तक वृंदावन की करुणामई रासलीला की बेहतरीन प्रस्तुति भत्तों को रास आएगी। एवं प्रवचन दोपहर 1:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक प्रवचन कर्ता कथा वाचक पंडित ललित महाराज जी द्वारा सुनाया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष उपेंद्र नाथ सिंह,चंदन सिंह,वरुण सिंह,अभिषेक सिंह, यशवंत सिंह बंटू,मन्नी सिंह,राहुल सिंह जग्गू,चेयरमैन प्रतिनिधि अजय साहनी,दिवाकर सिंह, इंदल सिंह,अतुल सिंह,धर्मेंद्र सोनकर सहित तमाम ग्रामीणों ने यज्ञ को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की है जिससे कि यज्ञ को सफल बनाया जा सके। वही यज्ञकर्ता बाबा जयराम दास जी महाराज ने लोगों से यज्ञ को सफल बनाने और यथाशक्ति दान देने की अपील की है।
No comments:
Post a Comment