Tuesday, March 25, 2025

नापी हेतु पैसा लेने के आरोपित लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित।

नापी हेतु पैसा लेने के आरोपित लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित।

इंटरनेट मीडिया पर पैसा गिनते लेखपाल का वीडियो हुआ था वायरल। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के शाहडीह गांव में विवादित भूमि की पैमाइश के लिए पैसा लेने के आरोपित लेखपाल भास्कर राय को उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने सोमवार को देर रात निलंबित कर दिया और नायब तहसीलदार हरैया को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया। पिछले दो दिनों से शाहडीह गांव के लेखपाल का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा था।जिसमें लेखपाल भास्कर राय रुपया गिन रहे थे। प्रसारित हो रही वीडियो में आरोपित है। कि गांव के प्रधान धर्मेंद्र यादव से लेखपाल ने विवादित भूमि की पैमाइश के लिए 5000 हजार रुपए सुविधा शुल्क लिया था।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो को संज्ञान में लेकर प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।पूरे मामले की जांच संजय राय नायब तहसीलदार हरैया को दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment