न्यायालय के आदेश पर चोरी गई राधा कृष्ण की मूर्तिया पुनर्स्थापित।
तहसीलदार और कोर्ट के वकीलो की मौजूदगी में स्थापित हुए राधा कृष्ण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के आदेश पर 5 साल पूर्व चोरी गई राधा कृष्ण की मूर्तियां राम वाटिका मंदिर अजमतगढ़ में तहसीलदार और न्यायालय के दो वकीलों की देखरेख में बुधवार को पुनर्स्थापित की गई। मंदिर संस्थापक के स्वजन श्याम मोहन गुप्त और उनकी पत्नी स्नेहा गुप्त ने वैदिक मंत्रों के बीच राधा कृष्ण की प्रतिमा की स्थापना कराई।अजमतगढ़ नगर पंचायत के राम वाटिका में स्थित मंदिर से 2021 में राधा कृष्ण की मूर्तियां चोरी हो गई थी। मूर्तियां चोरी होने से श्रद्धालु काफी मरमाहट थे। मूर्ति चोरी होने पर पुलिस सक्रिय हुई तो दूसरे ही दिन ही मूर्तियां मंदिर के गेट के सामने ही रखी पाई गई। पुलिस मूर्तियां माल खाने में लाकर रख दी थी। श्याम मोहन गुप्त ने 2021 में अपर मुख्य न्यायाधीश के न्यायालय में मुकदमा दर्ज कर मूर्तियां पुनर्स्थापित करने की मांग की थी। 14 फरवरी 2025 को न्यायालय ने जिला मजिस्ट्रेट को मूर्तियां स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी आजमगढ़ ने तहसीलदार सगड़ी को मूर्तियो के पुनर्स्थापित करने हेतु पदेन कार्यवाहक नियुक्त किया। बुधवार को तहसीलदार विवेकानंद दुबे और न्यायालय के दो वकील राजकुमार यादव और अश्विनी पांडे की मौजूदगी में वैदिक मित्रों के बीच मूर्तियां पुनर्स्थापित की गई। इस दौरान लेखपाल रामसागर सोनी,उप निरीक्षक राणा प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment