सगड़ी तहसीलदार रामानुज शुक्ला ने किया पदभार ग्रहण।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
वर्ष 2008 बैच के पीसीएस अधिकारी रामानुज शुक्ला ने सोमवार शाम 4:00 बजे सगड़ी तहसीलदार के पद पर पदभार ग्रहण किया जो बुंदेलखंड क्षेत्र के हमीरपुर जनपद से स्थानांतरण होकर आजमगढ़ जनपद की सगड़ी तहसीलदार पद पर पदभार ग्रहण कियें।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात रामानुज शुक्ला ने सगड़ी तहसील परिसर व कार्यालय का निरीक्षण किया कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने बताया कि सगड़ी तहसील क्षेत्र में वर्तमान समय में बाढ़ की समस्याओं व वाद विवाद के निस्तारण को प्राथमिकता से निपटाने पर बल दिया जायेगा।
No comments:
Post a Comment