Wednesday, August 11, 2021

होमगार्ड से किन्नरों ने की मारपीट।

होमगार्ड से किन्नरों ने की मारपीट। 

होमगार्ड के माफी के उपरांत माने किन्नर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर चौक पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से किन्नरों ने की मारपीट माफी मांगने के बाद माने।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ से टैंपू से एक दर्जन किन्नर बिलरियागंज के तरफ जा रहे थे कि सुबह 10:00 बजे जीयनपुर चौक पर सड़क जाम में फंस गए इस दौरान तैनात होमगार्ड के जवान रामकरन मोर्य डंडे से सड़क खाली करा रहे थे कि जिससे टेंपो को हटाते समय किन्नर के हाथ पर लग गया और उसकी चूड़ी उसके हाथ में धंस गई। जिससे आक्रोशित किन्नर टैंपू से उतर कर हंगामा करने लगे और होमगार्ड जवान के साथ मारपीट की इसी दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला अपनी गाड़ी से आ गए हंगामा करते देख किन्नरों को समझाया किंतु किन्नर नहीं मान रहे थे होमगार्ड के माफी मांगने के उपरांत किन्नर मान गए और फिर टैंपू में सवार होकर बिलरियागंज के लिए निकल गयें।

No comments:

Post a Comment