बोरे में बंद मिली सब्जी विक्रेता महिला की लाश।
हत्या की आशंका,सीमा विवाद में उलझी पुलिस।
जीयनपुर और मुबारकपुर की पुलिस मौके पर मौजूद।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर और मुबारकपुर थाना क्षेत्र की सीमा के समीप अशरफपुर मोड़ पर सोमवार को दिन में बोरी में सब्जी विक्रेता महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। आजमगढ़ -गोरखपुर रोड के किनारे महिला के शव को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही है। गांव के पास ही शव मिला जिससे उसकी आसानी से शिनाख्त हुई। ग्रामीणों को आशंका है कि शरीर पर गहने को पाने की नियत से घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। लोगों में काफी आक्रोश था। महिला की पहचान 70 वर्षीय धानमती पत्नी स्व मंगरु सोनकर के रूप में हुई। धानमती अशरफपुर की ही निवासिनी थी और रविवार के दिन में 11 बजे से लापता थी। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका गया है। घर के समीप शव मिलने को लेकर तमाम सवाल खड़े हो गए है। हत्या किस कारण से हुई। इसको लेकर दोनों थानों की पुलिस उलझी रही। महिला अशरफपुर मोड़ पर ही सब्जी बेचने का कार्य करती थी। उसके दो पुत्र भी हैं। फागू सोनकर 40 साल व रामचन्दर सोनकर 35 साल वहीं पति के मर जाने के बाद महिला के ऊपर ही सारा दारोमदार आ गया था। मृतक महिला ही अपने परिवार का सब्जी बेचकर आजीविका चलाती थी। इस घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वही इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। महिला की किस कारण मौत हुई इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment