40 किलो गो मांस के साथ दो पशु तस्कर गिरफ़्तार।
पुलिस को मिली बड़ी सफलता 40 किलो मांस के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव के मकान में 40 किलो गौ मांस काटकर बेचने के लिए रखा हुआ था। मुखबिर की सुचना पर दो पशु तस्करों को जीयनपुर पुलिस ने गो मांस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर पुलिस को 23 अगस्त दिन सोमवार को समय लगभग 3:25 बजे मुखबिर की सुचना पर जीयनपुर पुलिस ने दाऊदपुर के पास गोमांस काटकर बेच रहे। लोगों को जीयनपुर के प्रभारी कोतवाल दिनेश कुमार यादव व एसएसआई केशर यादव ने मय दलबल के साथ मौके से दो लोगों को धर दबोचा और मौके से ही 40 किलो गोमांस व चापड़,चाकू, सीलपट और तराजू बरामद किया। वही मौके से गिरफ्तार शाह आलम पुत्र महबूब आलम निवासी दाऊदपुर थाना जीयनपुर व समीर पुत्र युनूस खान निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर को गो हत्या व पशु क्रूरता अधिनियम 3/5/8 गोबध एव 4/25 आर्मस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पशुचिकित्सा अधिकारी ने गो मांस का सेम्पल लिया और शेष मांस को जमीन में गाड़ दिया गया। पशु तस्करों को पकड़ने में कांस्टेबल शशांक मिश्रा, शैलेंद्र यादव, जितेंद्र यादव,सुमित राव,सतेन्द्र यादव,प्रियंका गुप्ता,नीलम देवी आदि रहे।
No comments:
Post a Comment