Thursday, August 5, 2021

सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए गरजे सपाई।

सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए गरजे सपाई।

सपाइयों ने बिना अनुमति निकाली साइकिल यात्रा।

सपा नेता ने सोशल मीडिया की फेंकी माइक।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति निकाली साइकिल यात्रा। लाटघाट समाजवादी कार्यालय से शुरू होकर जमीन हरखोरी बड़ागांव पुनापार रजादेपुर होते हुए नारेबाजी करते बैल बाजार पहुंचे वहीं दर्जनों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सगड़ी तहसील परिसर में भी दौड़ाई साइकिल बैल बाजार में समाजवादी पार्टी के दर्जनों नेताओं ने अपने संबोधन में वर्तमान सरकार को उखाड़कर फेंकने और नई सरकार बनाने का दावा किया। तो वही सगड़ी विधानसभा के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने कहा जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर जुल्मी सरकार व सरकार की नीतियों से मंहगाई डीजल पेट्रोल के दामों में मूल्यवृद्धि,सरकार की नीतियों से दलित पिछड़ों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा बिजली से जनता त्रस्त है। जिसे समाजवादी कार्यकर्ताओं ने साईकिल यात्रा से जनता में घूम घूम कर संदेश दिया कि वर्तमान सरकार को उखाड़ कर फेंक देना है। वही जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार जनविरोधी गरीब विरोधी नीतियों और लोकतांत्रिक तरीके से दमन किया जा रहा है। स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के नारा बोल जवान हल्ला बोल को समाजवादी नौजवान आत्मसात कर आज साईकिल यात्रा से सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका है। समाजवादी साइकिल यात्रा के समापन पर बैल बाजार जीयनपुर में सोशल मीडिया के कुछ कथा कथित पत्रकार के लोग माइक लगा कर समाजवादी नेताओं की वीडियो बना रहे थे कि इसी दौरान समाजवादी के एक नेता ने उनकी माइक फेंक दी जिस पर सोशल मीडिया नाराज रही और जिला अध्यक्ष हवलदार यादव के माफी मांगने के पश्चात माने।
उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि समाजवादी साईकिल यात्रा को अनुमति नहीं दी गई है। बिना अनुमति के ही समाजवादियों ने साईकिल यात्रा निकाली। साईकिल यात्रा में मुख्य रूप से सगड़ी विधानसभा प्रभारी जयराम सिंह पटेल, सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव,प्रधान संघ जिला प्रभारी लौहर यादव, शंकर यादव, हरिशंकर यादव, पारसनाथ सोनकर, रामाश्रय राय, डॉक्टर असद इदरीश, सुभाष यादव,सन्तोष कुमार, अनुराग यादव,नारद पटेल,विद्या सागर पटेल सहित दर्जनों समाजवादी नेता ने अपने अपने विचार रखे।

No comments:

Post a Comment