Monday, July 19, 2021

बकरीद पर नही होगी मस्जिद में नमाज --एसडीएम सगड़ी

बकरीद पर नही होगी मस्जिद में नमाज --एसडीएम सगड़ी

कुर्बानी पर्दे के आड़ में की जाय कही से नही मिले शिकायत।

सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए त्योहार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर सोमवार को शान्ति समिति की बैठक देर शाम उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें त्योहार को सौहार्दपूर्ण एव शांतिपूर्ण तरीके से मनाए। बकरीद के त्यौहार पर मस्जिदों में 5 से ज्यादा लोगों द्वारा नमाज नहीं अदा की जाएगी ।कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा एवं कुर्बानी के दौरान खुले में कुर्बानी ना की जाए। बल्कि पर्दे की आड़ में कुर्बानी की जाए। वही उपजिलाधिकारी सगड़ी ने कहा कि किसी भी दशा में कहीं पर भीड़ इकट्ठा नहीं होनी चाहिए ।त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाएं साथ ही साथ कावड़ यात्रा भी इस वर्ष नहीं निकाली जाएगी। जिसके लिए शासन द्वारा पूर्ण रूप से कावड़ यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
वहीं कुछ लोगों ने कुर्बानी के दौरान 21,22 व 23 को कस्बा में कुर्बानी को लेकर सवाल खड़ा किया कि 3 दिन के कुर्बानी के लिए कस्बों में जहां कुर्बानी की जानी है उन स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे खोदे जाय जिससे कि कुर्बानी के बाद उठ रही बदबू को रोका जा सके। जिस पर उपजिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी से बात कर आवश्यक दिशा निर्देश देने की बात कही। वही क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला ने सभी से अपील की कि शांति सद्भाव पूर्ण रूप से त्योहार  मनाएं जहां भी भीड़ इकट्ठा हो और किसी प्रकार की कोई समस्या खड़ी हो तो तत्काल उच्चा अधिकारियों को सूचित करें। जिससे कि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। कस्बा के नेहाल मेहंदी ने कहा कि हमारे जीयनपुर कस्बा में कभी भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई है। हमेशा ही हिंदू मुस्लिम भाईचारे की तरह सौहार्दपूर्ण माहौल में समस्त त्योहारों का आयोजन किया जाता है और इस वर्ष भी सौहार्द पूर्ण रूप से ही आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कोतवाल हिमेंद्र कुमार सिंह, एसआई चंद्रशेखर यादव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, मोनू सिंह,अरसद खान,अनीसुर्रहमान अनीस, पारसनाथ तिवारी,गुड्डू खान, मेवा यादव, दीपक मद्धेशिया, भुअर यादव, गुलाम सरवर, अंशु कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment