Monday, July 5, 2021

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी मौत।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी मौत।

घर में चूड़ीले में रस्सी के सहारे लगाई फांसी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत के टड़वाबद्दोपुर वार्ड में अर्ध विक्षिप्त गिरधर पुत्र संजय उम्र लगभग 21 साल जो कि मूल रूप से बैजाबारी थाना रौनापार का मूल निवासी है। जो जीयनपुर में मुबारकपुर तिराहे के पास किरायें का मकान मे रहता था एवं छोटा भाई आशु चाट का ठेला लगाकर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। कि सोमवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे दिन में घर में रस्सी के सहारे चूड़ीले से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दिमागी रूप से काफी डिस्टर्ब रहता था। जिस वजह से उसका इलाज काफी दिनों से शहर के एक निजी हॉस्पिटल से चल रहा था कि इसी दौरान उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का निर्णय लेते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बीना पुलिस को सुचना दियें शव का पंचनामा बनाकर शव का अन्तिम संस्कार कर दिया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और अर्ध विक्षिप्त था। छोटा भाई मुबारकपुर तिराहे पर ही ठेला लगाकर चाट चाउमीन आदि बेचता था जिससे परिवार का जीविकोपार्जन चलता था। वही इस तरह की घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

No comments:

Post a Comment