चकमार्ग पर अतिक्रमण को लेकर प्रदर्शनकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
प्रदर्शनकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा अतिक्रमण हटाने की मांग।
कटान पीड़ित महुला नई बस्ती के ग्रामीण पहुंचे तहसील लगाई अतिक्रमण हटाने की गुहार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के महुला नई बस्ती की दर्जनों की संख्या में पुरुष व महिला ग्रामीण सगड़ी तहसील पर पहुंचकर चकमार्ग पर अतिक्रमण को लेकर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को ज्ञापन सौंप अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार देवरांचल की वर्ष 1983 में घाघरा नदी की भीषण कटान में 41 परिवारों के घर मुख्य धारा में विलीन हो गए जिनको स्थानीय प्रशासन ने आवासीय पट्टा महुला नई बस्ती के नाम से दिया गया जहां पर 41 परिवार अपनी गृहस्थी बसाकर निवास करते हैं आज भी उनके घर तक जाने के लिए एक चकमार्ग का ही सहारा है। उस पर भी गांव के कुछ लोग चक मार्ग के दोनों तरफ से अतिक्रमण कर रहे हैं। जिससे उस पर चलना दूभर हो गया है। परेशान होकर दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष ट्रैक्टर ट्राली से दिन में 12:00 बजे सगड़ी तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शनकर गाटा संख्या 885 चकमार्ग पर गांव के ही कुछ लोगों पर अतिक्रमण कर आवागमन अवरुद्ध करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि राजस्व अभिलेख में भी गाटा संख्या 885 चकमार्ग के नाम से अंकित है। जिसके दोनों तरफ कंटीले तार व वृक्ष लगाकर चक मार्ग को अवरुद्ध व अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे घर तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वही गांव में अतिक्रमण को लेकर तनाव भी व्याप्त है। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर पक्की पैमाइश व अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई।इस दौरान गांव के गनपति, मनिका, लक्ष्मीना, ज्ञानचंद, परमहंस,उर्मिला, लाल मुनी, सुंदरी, उषा, लालती, निर्मला, योगेंद्र, कालिका, रामनिवास, चिंता,सत्यनारायण, सुभावती, ज्ञानमती इत्यादि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment