Friday, July 2, 2021

पिता-पुत्र में हुआ विवाद इलाज के दौरान पिता की मौत।

पिता-पुत्र में हुआ विवाद इलाज के दौरान पिता की मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीनपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात्रि में पिता पुत्र के बीच घरेलू विवाद में पिता गंभीर रूप से घायल इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने पुत्री की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेजा।
नत्थूपुर में रात्रि लगभग 12:00 बजे पिता विस्सू पुत्र बिठ्ठू उम्र 55 साल और छोटा पुत्र सिकंदर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया दोनो में कहासुनी के उपरांत पुत्र ने पिता को लाठी डंडे से मारा पीटा जिसमें पिता को गंभीर चोट आ गई। जिसके बाद उसने उन्हें इलाज के लिए निजी डॉक्टर के पास भर्ती कराया। जहां उनकी रात्रि 2:00 बजे मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। वही उनकी पुत्री राजकुमारी देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। मृतक विस्सू के पास 2 पुत्र और 6 पुत्रियां हैं सभी का विवाह हो गया है उसकी पत्नी का पूर्व में मौत हो चुकी है। मौत की सूचना पर उसकी पुत्रियों का रो रो कर बुरा हाल रहा।

No comments:

Post a Comment