घाघरा नदी का जल स्तर हुआ स्थिर नदी कर रही कटान।
कृषि व ठोकर का नदी कर रही कटान।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर मुख्य मापक बदरहुआ पर स्थिर बना हुआ है। वही घाघरा नदी डिघिया गेज पर जलस्तर में 4 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई तो घाघरा नदी अपने मुख्यधारा के करीब बगहवा, झगड़हवा, वासु का पूरा, सेमरी आदि स्थानों पर आबादी व कृषि योग्य भूमि कटान कर रही है तो वही गांगेपुर में कृषि योग्य भूमि घाघरा नदी अपने मुख्य धारा में विलीन कर रही तो निर्मित हो रहे ठोकर को भी घाघरा नदी धीरे-धीरे अपने मुख्यधारा में समाहित कर रही वही अभी तक बाढ़ खंड विभाग के द्वारा रिंग बांध के बचाव के लिए कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है।
No comments:
Post a Comment