Saturday, July 3, 2021

आजमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा का कब्जा।

आजमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा का कब्जा।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद
 चुनाव में सपा की हैट्रिक।

भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद की जमानत हुई जप्त।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में शनिवार को सपा के विजय यादव निर्वाचित हुए। सपा प्रत्याशी विजय यादव को 79 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद को मात्र 5 मत पाकर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ सपा ने पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर छठवीं बार काबिज हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे मतदान शुरू हुआ।मतदान को लेकर कलेक्ट्रेट क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नेहरू हाल से लेकर कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले सभी रोड बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया था। सिर्फ मतदाताओं को अंदर वोटिंग के लिए इजाजत मिल रही थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। सुबह निर्धारित समय 11बजे से मतदान शुरू किया गया। सबसे पहले सपा के सदस्य रामप्रवेश यादव ने मतदान किया। इसके बाद सपा प्रत्याशी विजय यादव और सपा के आशीर्वाद यादव सहित अन्य सदस्यों ने मतदान किया। दोपहर एक बजे तक सपा प्रत्याशी विजय यादव के साथ ही पूर्व अध्यक्ष मीरा यादव, सपा के आशीर्वाद यादव और भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद, ज्योति विश्वकर्मा सहित लगभग 70 सदस्य मतदान कर चुके थे। जबकि दो बजे तक 80 वोट पड़ चुके थे। दो बजे के बाद सभी सदस्यों का मतदान पूरा हो जाने पर अधिकारी गणना के लिए तीन बजने के समय का इंतजार करते रहे। इधर मतदान से सपा खेमे में जीत की उम्मीद में कार्यकर्ता परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तीन बजे के बाद मतगणना शुरू होते सपा खेमे में कार्यकर्ता फूल माला और गाजा-बाजा की तैयारी में जुट गए। अंततः चुनाव परिणाम घोषित होते ही सपा समर्थक झूम उठा। सपा प्रत्याशी विजय यादव की जीत की सूचना मिलते ही सपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।

No comments:

Post a Comment