टेंपो चालक से रंगदारी मांगने का आरोपी चढ़ा जीयनपुर पुलिस के हत्थे।
रंगदारी मांगने के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर तिराहा से जीयनपुर पुलिस ने टेंपो चालक से रंगदारी मांगने के आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा।
जानकारी के अनुसार 6 फरवरी 2021 को फरीद अहमद पुत्र नजीर अहमद निवासी शाहपुर नेवादा थाना जीयनपुर की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने 5 हजार रुपये तमंचा सटाकर गुंडा टैक्स मांगने पर जिसके ऊपर 6 फरवरी 2021 को ना देने पर जान से मारने की धमकी देने पर एक नामजद व दो अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था तब से जीयनपुर पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी। पूर्व में मेल्हु उर्फ़ देवेंद्र यादव पुत्र बालेश्वर यादव निवासी हसनपट्टी और विजय यादव पुत्र सचिन यादव निवासी हसनपट्टी को जीयनपुर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं
फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी आज शनिवार दिन में 10.45 बजे पर मुखबिर की सूचना पर मुबारकपुर तिराहा से घेराबंदी कर गिरफ्तार करने की कोशिश की जिसके उपरांत आरोपी भागने लगा पुलिस ने दौड़ाकर खेत में गड्ढा होने पर गिर गया जिसके उपरांत जीयनपुर एसआई केशर यादव ने अपने सहयोगी सिपाहियों के साथ उमेश राजभर उर्फ भीम पुत्र चन्द्रदीप राजभर उम्र 32 साल निवासी ग्राम चक अजीज (लछिया) थाना जीयनपुर को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया।
No comments:
Post a Comment