Sunday, July 18, 2021

लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट हुआ शुरू।

कोविड-19 तीसरी लहर से लड़ाई की तैयारी।

लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट हुआ शुरू।

सी आर ओ व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फीता काटकर ऑक्सीजन प्लांट किया शुरू।

प्रति घंटे 20 हजार लीटर उत्पादन की क्षमता।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 20 हजार प्रति घंटे उत्पादन क्षमता के आक्सीजन प्लांट का फीता काटकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मुख्य राजस्व अधिकारी ने किया शुभारंभ। उच्च अधिकारियों को ऑक्सीजन प्लांट पर बूस्टर की व्यवस्था कर शरीफ लिंक कराने के लिए पत्र लिखने की बात कही गई। वही कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य तेजी से चल रहा था। जिसके निर्माण के कई व्यवधान आया पर अधिकारियों ने बार-बार ऑक्सीजन प्लांट के निरीक्षण का कार्य किया और डांट फटकार के बाद ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण तेजी से शुरू हुआ। जिसका रविवार को शाम 3:00 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी एके मिश्रा व मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। 15 दिन पूर्व निरीक्षण के दौरान सीआरओ द्वारा अवर अभियंता एवं ठेकेदार को फटकार लगाई थी कि किसी भी दशा में यह 1 सप्ताह में निर्माण पूर्ण हो जाए जिसको देखते हुए निर्माण कार्य तेजी से किया गया। जो अब इस क्षेत्र के लिए यदि कोविड की तीसरी लहर आती है तो यह अस्पताल मील का पत्थर साबित होगा। वही मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि इस प्लांट पर यदि रिफिलिंग की भी सुविधा उपलब्ध हो जाए तो अन्य लोगों को भी इसका लाभ रिफलिंग करके दिया जा सकता है। जिसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा अभी तक ऑक्सीजन प्लांट पर बूस्टर की व्यवस्था नहीं होने से रिफिलिंग की व्यवस्था नहीं हो सकती। यदि बूस्टर की व्यवस्था कर कर रिफिलिंग कराई जाए तो क्षेत्र के लोगों को कोविड की तीसरी लहर में काफी लाभ दिया जा सकता है और लोगों को दूसरे जगहों पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा। लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड केंद्र बनाया गया जहां 30 बेड की क्षमता लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की थी जिसे बढ़ाकर 50 बेड की क्षमता कर दी गई है। सभी बेड पर ऑक्सीजन प्लांट से सीधे सप्लाई की जा रही है। वही ऑक्सीजन प्लांट की स्टोरेज क्षमता 10000 लीटर की है प्रति घंटा 20000 लीटर ऑक्सीजन प्लांट की उत्पादन क्षमता है। वही भविष्य में बूस्टर के माध्यम से ऑक्सीजन सिलेंडर में रिफिलिंग की तैयारी भी चल रही है। जिससे अन्य स्थानों पर ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सके। कोविड-19 के तीसरी लहर आने के पूर्व उससे लड़ाई के लिए ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत की गई है। जिससे आजमगढ़ जनपद में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के साथ ही इस क्षेत्र के कोविड-19 मरीजों को लाभान्वित किया जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ सौरभ मौर्या, डॉ ललित, डा एन राय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment