सादगी के साथ मनाई गई पूर्व विधायक स्वर्गीय सीपू सिंह की आठवी पुण्यतिथि।
नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि।
भड़की हिंसा में चार अन्य लोगो को भी दी गयी श्रद्धांजलि।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय सर्वेश सिंह सीपू की आठवीं पुण्यतिथि जीयनपुर स्थित विधायक आवास पर सादगी के साथ मनाई गई। इसके साथ ही स्वर्गीय सीपू की हत्या के दौरान चार और लोगों की जान चली गई थी जिनको श्रद्धांजलि दी गई। परिवार के लोगों ने स्वर्गीय सीपू को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिसमें स्व सीपू के बड़े भाई संतोष सिंह टीपू, स्व० सीपू की पत्नी विधायक बंदना सिंह और विधायक प्रतिनिधि नागेंद्र यादव रहे। इसके अलावा परिवार के सभी सदस्यों के साथ और भी करीबी लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक वंदना सिंह भावुक दिखी उनके नम आंखों से उन्होंने अपने पति को श्रद्धांजलि दी। जबकि 19 जुलाई 2013 को सुबह 9:25 पर कुछ बदमाशों ने उनके जीयनपुर आवास के सामने ही ताबड़तोड़ गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद मामला उग्र हो गया था जिसमें पुलिस की गोलियों से चार और लोगों की मौत हो गई थी। जिनमे भरत राय, संजय विश्वकर्मा, चंद्रभान चौबे,जितेंद्र गुप्ता रहे। उसके बाद से अब तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम प्रतिवर्ष 19 जुलाई को किया जाता है और पूर्व विधायक को याद किया जाता है। इस संबंध में संतोष सिंह टीपू ने बताया कि कोविड 19 को देखते हुए प्रतिवर्ष जो धूमधाम से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है वह सादगी के साथ एवं करोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया। वही सगड़ी विधायक बंदना सिंह ने कहा कि जिस तरह से अपराधियों ने हमारे पति की निर्मम हत्या की थी उसमें अभी तक सीबीआई कोर्ट में मुकदमा चल रहा है जल्द ही न्याय अवश्य मिलेगा।
No comments:
Post a Comment